वायरल

23.8 लाख से अधिक भारतीय खातों पर लगाया प्रतिबंध

Listen to this article

नयी दिल्ली । जुलाई, 2022 के दौरान 23.87 लाख से अधिक भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगाया है। इसमें से 14 लाख से अधिक खातों को उपयोगकर्ताओं द्वारा किसी भी शिकायत से पहले हटा दिया गया। व्हॉट्सएप ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई के आंकड़े चालू वित्त वर्ष के किसी भी महीने में अबतक सबसे अधिक हैं। व्हॉट्सएप ने जून, 2022 में 22 लाख से अधिक भारतीय खातों को अपने शिकायत निवारण चैनल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और उल्लंघनों के आधार अपने तंत्र के माध्यम से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

वहीं, मई में कंपनी ने इस तरह के 19 लाख, अप्रैल में 16 लाख और मार्च में 18.05 लाख खतों को बंद किया था। पिछले साल लागू हुए नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के तहत बड़े डिजिटल मंच (50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाले) को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करना, प्राप्त शिकायतों और की गई कार्रवाई के विवरण का उल्लेख करना अनिवार्य है। व्हॉट्सएप ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में कहा, ‘‘एक जुलाई, 2022 और 31 जुलाई, 2022 के बीच 23,87,000 खातों पर प्रतिबंध लगाया।

Show More

Related Articles

Back to top button