मनोरंजन

7 दिनों तक पंकज त्रिपाठी ने खाई थी जेल की हवा

नई दिल्ली । पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खुद की एक अलग पहचान और जगह बनाई है।पूरे देशभर में उनके चाहने वालो की कोई कमी नहीं है। पंकज त्रिपाठी 5 सितंबर 2022 को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। पंकज त्रिपाठी वैसे तो बहुत ही शांत स्वभाव के हैं, लेकिन खुद पंकज त्रिपाठी ने कपिल शर्मा के शो में ये खुलासा किया था कि जब वह कॉलेज में थे तो उन्हें सात दिनों के लिए जेल जाना पड़ा था। आखिर क्यों शांत दिखने वाले पंकज त्रिपाठी ने जेल की हवा खाई थी, जानिए हमारे इस आर्टिकल में।

7 दिनों तक इस वजह से जेल में बंद थे पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी की हाल ही में एक पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वीडियो कपिल शर्मा शो के दौरान की है, जहां कपिल पंकज त्रिपाठी को ये कहते हुए नजर आ रहे है कि आपके बारे में ये अफवाह है कि आप कॉलेज के दिनों में सात दिन जेल की हवा भी खा चुके हैं। कपिल ये अफवाह सुनकर खुद भी हैरान रह गए। इस अफवाह का जवाब देते हुए पंकज त्रिपाठी ने कपिल को कहा, ‘ये कोई अफवाह नहीं है बल्कि सच है’। ये सुनकर कपिल ने फटाक से जेल जाने की वजह पूछी तो पंकज त्रिपाठी ने जवाब देते हुए कहा, ‘छात्र राजनीति में इनकी तरह मैं भी था। मुझे बहुत पिटाई लगी थी, क्योंकि पुलिस वालों को मारने का तरीका मालूम होता है। वह ऐसे मारते हैं कि फैक्चर हो, देखिए क्या पॉलिटिक्स है’। पंकज त्रिपाठी का जवाब सुन सोशल मीडिया पर नहीं रुकी फैंस की हंसी

कपिल ने आगे पंकज त्रिपाठी से पूछा कि क्या आप पॉलिटिक्स में जाना चाहते थे। इस बात का जवाब सुनने के बाद पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘जब आप नौजवान होते हैं तो कही न कहीं जरुर जाना चाहते हैं और मैं भी ऐसा था। पंकज त्रिपाठी की ये बात सुनकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button