उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस
परेशन मुस्कान: 12 घंटे में तीनों गुमशुदा बहनें सकुशल बरामद

जिला संवाददाता – शम्भूनाथ पुरोहित
जन एक्सप्रेस / हाथरस: हाथरस में घर से मदरसे में एडमिशन के लिए निकलीं 18, 17 और 7 वर्षीय तीन बहनों के लापता होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीओ सिटी के नेतृत्व में कई टीमों का गठन कर तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और टेक्निकल इनपुट की मदद से तीनों बहनों के बस से आगरा पहुंचने का सुराग जुटाया। करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए पुलिस टीम आगरा कैंट रेलवे स्टेशन तक पहुंची।
इसके बाद ट्रेन को ट्रेस करते हुए पुलिस ने तीनों बहनों को जीआरपी थाना बीना, भोपाल से सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने हाथरस पुलिस का आभार जताया है। वहीं, पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई की शहरवासियों द्वारा भी जमकर प्रशंसा की जा रही है।






