देश

25 सितंबर को भाजपा करेगी विधानसभा का घेराव : चंदेल

कुल्लू । वर्तमान प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। आपदा के समय कांग्रेस के मंत्री, विधायक और नेता मात्र फोटो शूट करते दिखाई दिए हैं। कांग्रेस झूठ का सहारा लेकर सता में आ गई लेकिन जनता के साथ किए झूठे वायदों को पूरा करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। सरकार को बने करीब 10 माह का समय बीत गया लेकिन प्रदेश की जनता को राहत देने में पूरी तरह असफल रही। इसलिए भाजपा विधानसभा का घेराव करेगी।

यह बात वीरवार को जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा आपदा के समय केंद्र सरकार ओर भाजपा के नेता हर जगह दिखाई दिए लेकिन कांग्रेस के नेता ग्राउंड जीरो पर कहीं दिखाई नहीं दिए।

उन्होंने कहा आपदा के बाद अभी लोग उस बुरे मंजर से उभर भी नहीं पाए थे कि सरकार ने तुगलकी फरमान जारी करके क्रेशर बंद कर दिए। जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए ऐसे प्रभावित लोग निर्माण कार्य कर रहे थे लेकिन सरकार ने क्रेशर बंद करके निर्माण कार्य ठप्प कर दिए। यही नहीं कई सड़क मार्गों को भी बहाल करने में कठिनाई सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button