
जन एक्सप्रेस/रामनगर(उत्तराखंड) : रामनगर नगर के लखनपुर शांतिकुंज निवासी हर्ष पांडे ने UPSC द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा उत्तीर्ण कर समूचे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। हर्ष ने ऑल इंडिया 339वीं रैंक प्राप्त करते हुए यह सफलता अर्जित की।
हर्ष पांडे की प्रारंभिक शिक्षा नगर के भरतपुरी स्थित सनराइज स्कूल से हुई, जिसके बाद उन्होंने वर्ष 2018-19 में लिटिल स्कॉलर्स स्कूल, प्रतापपुर से इंटरमीडिएट की परीक्षा 94.6% अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर से एग्रीकल्चर में बीटेक की डिग्री प्राप्त की।
शैक्षणिक जीवन से ही मेधावी रहे हर्ष ने अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर परिश्रम और संकल्प के बल पर कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।
हर्ष के पिता गिरीश पांडे एक वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनकी सामाजिक और पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान है।
बधाई देने वालों का तांता :
हर्ष की सफलता की खबर फैलते ही उन्हें नगर व क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, पत्रकारों व समाजसेवियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से –
पत्रकार गणेश रावत, विनोद पपने, हरीश भट्ट, जीवन कुमार, चंचल गोला, त्रिलोक रावत, राजू वर्मा, डॉ. जफर सैफी, नितेश जोशी, कैलाश सुयाल, विक्की कश्यप, राजीव अग्रवाल, बंटी अरोड़ा, चंद्रसेन कश्यप, नवीन पोखरियाल, नावेद सैफी, गणेश गगन, आसिफ इकबाल, रोहित गोस्वामी, सलीम मलिक, श्याम लाल, चंद्रशेखर जोशी सहित अनेक लोगों ने उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।






