लखनऊ

नन्ही बहनों ने मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को बांधी राखी

लखनऊ । जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने नन्ही बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उम्मीद और स्वप्न संस्थाओं से आई नन्ही बहनों ने स्वतंत्रदेव सिंह को रक्षा सूत्र बांधकर लम्बी आयु की कामना की। वहीं जलशक्ति मंत्री ने नन्ही बहनों को उनकी रक्षा का वचन दिया।

अपने आवास पर गुरुवार सुबह रक्षाबंधन की शुभ बेला में नन्ही बहनों को देखकर जलशक्ति मंत्री ने तत्काल ही चाकलेट के डिब्बे मंगवाये। राखी बांधने वाली सभी नन्ही बहनों को स्वतंत्रदेव ने भेंट स्वरूप चाकलेट दिया, जिसे पाकर बहनें बेहद प्रसन्न हो उठीं। जलशक्ति मंत्री ने बहनों और संस्था के संचालकों के साथ सामूहिक चित्र भी खिंचवाया।

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व बहनों की रक्षा का वचन देने वाला पर्व है। रक्षा सूत्र बंधवा कर अपने बहनों को वचन दें। उनके आवास पर आई नन्ही बहनों का वह हृदय से धन्यवाद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button