उत्तर प्रदेशचित्रकूट

मानिकपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सात जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार

52 ताश के पत्ते और 57 हजार रुपये नकद बरामद

जन एक्सप्रेस चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मानिकपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर श्रीप्रकाश यादव के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक कन्हैया बक्स सिंह एवं उनकी टीम ने सात जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों में सुशील कुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद (52), पुष्पराज मिश्रा पुत्र सूरजभान मिश्रा (42), रामू रैकवार पुत्र ललवा (30), राकेश कुमार तिवारी पुत्र दयाशंकर (46), धन कुमार यादव पुत्र रामहित (42), मो. कासिम पुत्र रमजान अली (38) और पंकज जायसवाल पुत्र शंकर लाल (30) शामिल हैं।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, 51,100 रुपये नकद मालफड़ और 5,900 रुपये जामा तलाशी में बरामद किए हैं। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button