उत्तराखंड

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, मुख्यमंत्री भी मौजूद

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के शनिवार को हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ़ इंडिया के ऑडिटोरियम में संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ़ इंडिया के ऑडिटोरियम में वंदे मातरम् गायन के साथ विधिवत रूप से शुरू हुई।

इस मौके मुख्यमंत्री पर पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, बैठक में विशेषरूप से राष्ट्रीय महामंत्री महा जनसंपर्क अभियान के राष्ट्रीय संयोजक तरुण चुग ,सह प्रभारी भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार उपस्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button