मनोरंजन

महाकाल मंदिर में रणबीर-आलिया को प्रवेश करने से रोका

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कथित टिप्पणियों को लेकर मंगलवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया। महाकाल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने उक्त घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया गया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाठीचार्ज के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने दंपती को मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया।

रणबीर और आलिया के मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। बजरंग दल के नेता अंकित चौबे ने संवाददाताओं से कहा,‘‘हम उन्हें पवित्र महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने की अनुमति नहीं देंगे क्योंकि कुछ दिन पहले रणबीर ने कहा था कि वह मांसाहारी भोजन में मटन, चिकन और बीफ खाना पसंद करते हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि यहां तक आलिया ने कहा था कि जो लोग उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र देखना चाहते हैं, उन्हें देखना चाहिए और नहीं देखना चाहते हैं, वे ना देखें। हालांकि, मंदिर के पुजारी आशीष ने बताया कि विरोध के बीच फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने महाकाल के दर्शन किए।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button