बिहार

विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव में भाजपा

पटना।   बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी और वे भगवा पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए इन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इससे पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश इकाई के प्रमुख राजू तिवारी ने शनिवार को कहा था कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग की ओर से भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के संबंध में कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।
दिल्ली से यहां पहुंचे चिराग ने इन सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों का उनकी पार्टी द्वारा समर्थन किए जाने की घोषणा कर दी। पटना हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए चिराग ने यह भी कहा कि वह मोकामा और गोपालगंज जहां भाजपा का राजद से कड़ा मुकाबला है, में भगवा पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने चिराग पासवान को राजग का सहयोगी बताते हुए शुक्रवार को कहा था कि वे मोकामा एवं गोपालगंज विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में उनकी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

उन्होंने जमुई से लोकसभा सदस्य पासवान के बारे में बताया था कि वह 31 अक्टूबर को मोकामा एवं एक नवंबर को गोपालगंज में चुनाव प्रचार में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दो महीने पहले राजग से बाहर निकलने के बाद कमजोर हुई

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button