देश

आगामी तीन-चार दिनों तक बारिश के आसार

पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के असर से बन रहे एक तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, जयपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के जिलों में आगामी तीन-चार दिनों तक बादल गर्जन व आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि वायुमंडल के निचले स्तरों में पूर्वी दिशा से आने वाली हवाओं में एक दिशा परिवर्तन केंद्र बन रहा और ऐसा ही वायुमंडल के ऊपरी स्तरों में आने वाली पश्चिम हवाओं में भी विद्यमान है।

उन्होंने बताया कि इन दोनों तंत्रों के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, जयपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के जिलों में आगामी तीन-चार दिनों तक मेघ गर्जन व आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के केवल पूर्वी भागों में ही आगामी दो-तीन दिन छिटपुट स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश संभव है। पश्चिमी भागों में ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। धौलपुर में 15.5 मिलीमीटर, बांसवाडा में पांच मिलीमीटर, करौली में दो मिलीमीटर, बारां के अंता में 1.5 मिलीमीटर, चित्तौड़गढ़-डूंगरपुर में एक-एक मिमी बारिश दर्ज की गई।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button