मनोरंजन

लड़कियों के प्रति समाज का नजरिया बदलना चाहिए

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने मंगलवार को कहा कि (लैंगिक समानता को लेकर) सरकारी योजनाएं मौजूद हैं, लेकिन असली जरूरत लड़कियों और महिलाओं के प्रति लोगों की मानसिकता को बदलने की है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की सद्भावना दूत प्रियंका सोमवार से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। प्रियंका ने बाल उत्पीड़न को समाज के लिए अभिशाप बताया।
प्रियंका ने पीटीआई-से कहा, ‘‘ आप कितनी भी योजनाएं लागू करें, उन्होंने (अपना काम) किया है। लेकिन वास्तविक बदलाव महिलाओं के प्रति समाज की मानसिकता में बदलाव से ही आ सकता है।’’ अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ हमारे देश भारत की आबादी बहुत विशाल है और मानसिकता बहुत पुरानी। जब तक इस मानसिकता में कि लड़कियों को किसी चीज की जरूरत नहीं है, लड़कियों का कोई अधिकार नहीं है और लड़कियां हमारी संपत्ति हैं, नहीं बदलती, तब तक बड़े पैमाने पर बदलाव कैसे आएगा।’’

यूनिसेफ की सद्भावना दूत ने उत्तर प्रदेश सरकार की महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 की सराहना करते हुए कहा कि यह पीड़िता को डिजिटल रूप से ढूंढ सकती है और संकट के समय में उसकी मदद कर सकती है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button