निमाड़ में कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस ने लहराया परचम,
मध्यप्रदेश: नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव में निमाड़ क्षेत्र में मिलाजुला स्वरूप देखने को मिला । कही भाजपा ने बाजी मारी तो कहीं कांग्रेस का परचम लहराता नजर आया । खरगोन जिले के महेश्वर में भाजपा तो वही मंडलेश्वर में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया। वहीं बखरगोन जिले की ही भीकनगांव नगर परिषद में मामला दोनों ही दलों के बीच टाई हो गया इसी तरह खंडवा में भी हरसूद नगर परिषद में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की तो वही पुनासा में भाजपा ने कांग्रेस को हराकर अपना परचम लहरा दिया । बुरहानपुर की नेपानगर पालिका में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई।
खरगोन जिले की तीन नगरीय निकाय के चुनाव में महेश्वर में भाजपा ने बाजी मारी है तो वही मंडलेश्वर में कांग्रेस ने अपनी जीत दर्ज कराई । लेकिन भीकनगांव में भाजपा और कांग्रेस बराबर रही । अब निर्दलीय प्रत्याशी के विवेक पर है कि वह कांग्रेस का हाथ थामे या भाजपा का कमल खिलाएं ।दोनों ही नगर परिषद बनाने की ताल ठोक रहे है।
महेश्वर नगर परिषद में भाजपा के 10 पार्षद जीते है वही कांग्रेस के 3 ही जीत पाए 2 निर्दलीय पार्षदों ने भी जीत अपने नाम की है। यहां पर पूर्व में कांग्रेस की परिषद थी जो भाजपा ने छीन ली है।
वही मंडलेश्वर नगर परिषद में कांग्रेस ने भाजपा से परिषद छीन ली है । यहां पर कांग्रेस के 10 पार्षद जीते है और भाजपा के 4 ओर निर्दलीय 1 विजय हुआ है। भीकनगांव नगर परिषद में 6 भाजपा के पार्षद जीते है तो कांग्रेस के भी 6 जीते है ओर निर्दलीय 3 जीते है यहां पर निर्दलीय पार्षद तय करेंगे कि किसको समर्थन दे , फिलाल दोनों पार्टि नगर परिषद बनाने की ताल ठोक रही है।इधर खंडवा में हरसूद विधानसभा क्षेत्र को वन मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंवर विजय शाह का गढ़ माना जाता है। लेकिन यहां पर हरसूद नगर परिषद में कांग्रेस ने अपना कब्जा जमा लिया है । हरसूद में कांग्रेस 8, बीजेपी 3 और 4निर्दलीय पार्षदो ने जीत दर्ज की है। बता दें कि यहां पर मंत्री विजय शाह और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने भी चुनाव प्रचार किया था।लेकिन वह इस बार वोटरों को रिझा नहीं पाए।
वही खंडवा के पुनासा नगर परिषद कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा या भाजपा ने बाजी मारते हुए 8 सीटों पर अपना कब्जा जमाया। तो वही कांग्रेस के खाते में मात्र 2 सीट जा पाई । निर्दलीयों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 5 सीटों पर जीत दर्ज की। बता दें कि पुनासा कांग्रेस का क्षेत्र रहा है। बावजूद इसके यहां भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है।






