उत्तराखंड

गंगोत्री नेशनल पार्क में वन्य जीव सप्ताह पर चित्रकला प्रतियोगिता

जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी: गंगोत्री नेशनल पार्क (वन विभाग) द्वारा आज सोमवार को उत्तरकाशी मे आद्य शंकराचार्य शिक्षा संस्थान, कोटबंगला में वन्य जीव सप्ताह के उपलक्ष्य में एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना रहा।

कार्यक्रम का थीम “Human–Animal Coexistence” रखा गया, जिसके अंतर्गत छात्रों ने अपने चित्रों के माध्यम से मनुष्य और वन्य जीवों के सह-अस्तित्व का सुंदर संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान लक्की, द्वितीय स्थान भूमिका एवं तृतीय स्थान अदिति ने प्राप्त किया जबकि जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान रितेश चित्राण, द्वितीय स्थान अन्नपूर्णा रावत एवं तृतीय स्थान प्रतीक्षा सेमवाल ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया ।
वन विभाग के कर्मचारियों नवीन बलोनी वन दरोगा एवं सिमरन नेगी वन आरक्षी ने बच्चों को वन्य जीव संरक्षण का महत्व बताया और प्रकृति की रक्षा में सभी की सहभागिता की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button