अवैध परिवहन कर रहे 23 ट्रकों के खिलाफ की गई बड़ी कार्यवाही
पकड़े गये मोरम के ट्रकों से ग्यारह लाख 50 हजार का मिलेगा राजस्व

हमीरपुर,जन एक्स्प्रेस। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की सख्ती के बाद मोरम के ओवर लोड और अवैध परिवहन करने वाले 23 ट्रकों के खिलाफ 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक परिवहन और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुये पांच ट्रकों को जरिया थाने में, जबकि तीन ट्रकों को कुछेछा चौकी में, वही एक ट्रक को ललपुरा थाने सहित तीन ट्रकों को बिवांर थाना पुलिस के हवाले किया गया। बताया गया है कि पकड़े गये मोरम के ओवर लोड और अवैध परिवहन कर रहे ट्रकों से करीब ग्यारह लाख 50 हजार रुपये का राजस्व हासिल होगा। वही कुछेछा चौकी क्षेत्र के ग्राम बरदहा में गाँव के ही कुछ दबंग लम्बे अर्से से नावों के जरिये मोरम का डम्प कराकर धडल्ले से कर रहे थे अवैध खनन, जबकि ट्रैकटरों से कर रहे थे, जमकर अवैध परिवहन। जिसके बाद टीम ने दो ट्रैक्टर ट्राली रंगे हाथों पकड़ लिये, जिन्हें सदर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया है। वही बरदहा में मोरम का अवैध खनन करने वाले युवक के साथ ही ट्रैक्टर मालिक और ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। वही संयुक्त जांच टीम की चहलकदमी से मोरम की ओवर लोडिंग और अवैध परिवहन कर रहे ट्रक आपरेटरों में मचा हडकंप।






