उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप मे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। उसके बाद सीमा द्विवेदी खेल और युवा मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधायक रमेश मिश्र, विधायक रमेश सिंह एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, पुर्व् विधायक सुरेन्द्र सिंह पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र सिंह जगदीश सोनकर आदि ने अंगवस्त्र एव पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किये।

मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि क्रांग्रेस मे जन्म से पहले ही उसका अध्यक्ष कौन होगा यह पहले से तय हो जाता है अगर राहुल गांधी विवाह किये होते तो उनका ही लड़का बाद मे जाकर अध्यक्ष होगा नही तो प्रियंका के बच्चे आगे चलकर कांग्रेस के अध्यक्ष बनेगे। एक कोई पत्रकार किसी विषय पर मल्लिकार्जुन खड़गे से किसी विषय पर पूछा तो उन्होंने कहा कि हाई कमान से पूछकर बतायेगे इसका मतलब अभी भी कांग्रेस को कोई और चला रहा है अध्यक्ष की कुर्सी पर भले ही वो बैठे है, अब आप लोग खुद ही जानकार है कि कांग्रेस को कौन चला रहा है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का बयान अंतर्विरोधों से भरा हुआ है। उन्हें कांग्रेस के काले इतिहास का अध्ययन करना चाहिए यही कांग्रेस है जिसने देश पर आपातकाल थोपकर पूरे भारत को कैदखाने में बदल दिया था। यही नहीं, कांग्रेस ने अलग-अलग समय पर जनता द्वारा चुनी गई 90 राज्य सरकारों को बर्खास्त कर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय है, जिसे देश कभी भूल नहीं सकता। सपा को आत्मावलोकन की आवश्यकता है। प्रदेश की सत्ता में जब-जब सपा रही, गुंडे और माफिया सत्ता के आशीर्वाद से पनपे हैं और बच्चियां गोधूली बेला मे ही घर पर वापस आ जाती थी नही तो कुछ अनहोनी घटने की संभावना रहती थी।

उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जिस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इंडी गठबंधन के लोग लगातार भाषाई संयम खो रहे हैं। खासकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आरजेडी सत्ता की भूख में भारतीय संस्कारों को तिलांजलि दे चुके हैं।

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द बोले जाते हैं, तो कभी उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया जाता है। यहां तक कि गृहमंत्री अमित शाह को भी अशोभनीय शब्दों से नवाजा गया। इस तरह की भाषा को न भारत स्वीकार करेगा और न बिहार के लोग। पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है। विपक्ष केवल फ्रस्ट्रेशन में इस तरह की हरकतें कर रहा है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी डिप्टी सीएम ने निशाना साधा। कहा कि उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। जनता की समस्याओं से उनका कोई सरोकार नहीं है। सत्ता को केवल परिवार तक सीमित करना उनका मकसद रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला अधिकारी दिनेश चंद्र कुमार एसपी डॉ कुस्तुभ स्वास्थ्य विभाग जिला अधिकारी लक्ष्मी सिंह और सारे अधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button