उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

सर्किल रेट ना बढ़ाए जाने के लिए आठ गांवों के किसानों ने की पंचायत

जन एक्सप्रेस/गाजियाबाद: एक तरफ जनपद गाजियाबाद जिला प्रशासन द्वारा राजस्व बढ़ोतरी के दृष्टिगत संपत्तियों के सर्किल रेट को पुनरीक्षित किए जाने को लेकर अपनी कवायद जारी रखे हुए है । जिससे नगरीय और शहरी संपत्तियों से सहित प्राधिकरण की संपत्तियों के दर बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। जबकि खुद प्रशासन में बैठे अधिकारी जनपद की महत्वाकांक्षी योजना हरनंदीपुरम के अंतर्गत आने वाले गांव के सर्किल रेट नहीं बढ़ाने के संबंध में पत्र जारी कर रहे है। जबकि किसान प्रशासनिक अधिकारी के फैसले के खिलाफ आंदोलन पर उतर आए है । मुरादनगर में आठ गांव मथुरापुर, शमशेर, भनेड़ा, चम्मपतनगर, नंगला मोहनपुर, अटोर, शाहपुर, मोरटा, भोवापुर के किसानों ने नंगला मोहनपुर में सरकारी स्कूल पर पंचायत की जिसमें सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।
पंचायत की अध्यक्षता चौधरी धर्मवीर ने व संचालन मंतराम नागर ने किया ।
किसानों ने आरोप लगाया है कि जीडीए के इशारे पर प्रशासन ने इन आठ गांवों की कृषि भूमि के सर्किल रेट नहीं बढ़ाए हैं। इन आठ गांवों की जमीन जीडीए हरनंदीपुरम योजना के लिए किसानों से आपसी सहमति से लेना चाहता है लेकिन किसानों ने जमीन देने के लिए स्पष्ट रूप से मना कर दिया हैं।
जीडीए सचिव ने 11अगस्त 2025 को सहायक महानिरीक्षक स्टाम्प एवं निबंधन गाजियाबाद को एक पत्र भी निर्गत कर दिया है। जिसमें इन गांवों के सर्किल रेट नहीं बढ़ाने के लिए कहा गया था।
किसानों ने एक स्वर में कहा यदि इन गांवों के सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए तो किसान कलेक्ट्रेट पर धरना देंगे और जरूरत पड़ी तो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भी मिलेंगे।
युवा संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष दक्ष नागर मथुरापुर ने कहा किसानों का शोषण और अत्याचार किया जा रहा है, ये सौतेला व्यहवार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अमित प्रधान, रणवीर प्रधान, अजय चौधरी, कृष्णपाल चौधरी,जगपाल चौधरी, एड विजय चौधरी, एड पवन सहलोत, एड इंद्रपाल चौधरी सभी ने एक स्वर में कहा कि हम हर संभव लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है और किसानों का शोषण नहीं होने देंगे।
इस मौके पर विनोद त्यागी, वीरसिंह आर्य, लखमीपाल, राजेंद्र चौधरी,अतुल, गौतम, ओमवीर, मनीष , रामबीर, विकास, सचिन, अमरीश,आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button