उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

सेमरौता में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

अयोध्या के जगत गुरु स्वामी हरिनारायणाचार्य जी महाराज ने किया प्रवचन

जन एक्सप्रेस/अमेठी:  तिलोई तहसील क्षेत्र के ग्राम सेमरौता में शुक्ला परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में अयोध्या धाम से पधारे जगत गुरु रामानुजाचार्य स्वामी हरिनारायणाचार्य जी महाराज ने भक्तों को धर्म और भक्ति का संदेश दिया।स्वामी जी ने कथा के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा थके, उलझे और त्रस्त जीवन को सुलझाने का माध्यम है। यह कथा न केवल जीवित प्राणियों—मनुष्य, देवता आदि—के कल्याण के लिए है, बल्कि पितरों की सद्गति के लिए भी कल्याणकारी है। उन्होंने बताया कि जिन परिवारों में अकाल मृत्यु हुई हो, अथवा जिनकी आत्मा को अभी तक उत्तम गति न मिली हो, वे भी भागवत ज्ञान यज्ञ से मोक्ष की प्राप्ति करते हैं।उन्होंने श्रद्धालुओं को यह संदेश दिया कि जो कथा सुनते हैं और जो कथा सुनाते हैं, वे कभी निर्धनता का जीवन नहीं जीते। कथा श्रवण और श्रवण कराना, दोनों ही व्यक्ति को धन, वैभव और परिवारिक समृद्धि प्रदान करते हैं।स्वामी जी ने भक्तों से आह्वान किया कि साधु-संतों के वचनों पर विश्वास रखकर, भगवान की भक्ति में लीन होकर कथा का श्रवण करें। अंत में उन्होंने सभी को “जय श्री सीताराम” का उद्घोष करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button