UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशहरदोई

गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 32 सेंटीमीटर ऊपर, खतरे के निशान से 18 सेंटीमीटर नीचे

 

जिला संवाददाता :- बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस /हरदोई :- गंगा नदी में हरिद्वार से 10,336 क्यूसेक और नरौरा से 1,24,173 क्यूसेक पानी का प्रवाह दर्ज किया गया है। इसके चलते हरदोई के राजघाट गेज पर गंगा का जलस्तर 125.630 मीटर पहुंच गया है। यह चेतावनी बिंदु 125.310 मीटर से 32 सेंटीमीटर ऊपर और खतरे के निशान 125.810 मीटर से 18 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर की स्थिति को देखते हुए गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को सुबह आठ बजे फर्रुखाबाद के पांचाल गंगा घाट पर जलस्तर 137.000 मीटर दर्ज किया गया है। यहां चेतावनी बिंदु 136.600 मीटर और खतरे का निशान 137.100 मीटर है। इस तरह फर्रुखाबाद में भी गंगा का पानी चेतावनी स्तर से 40 सेंटीमीटर ऊपर, जबकि खतरे के निशान से महज 10 सेंटीमीटर नीचे है।

गर्रा नदी में मुमुक्ष आश्रम, शाहजहांपुर में 143.700 मीटर तथा गर्रा नदी में सांडी केंद्रीय जल आयोग साइट पर 127.630 मीटर जलस्तर दर्ज हुआ है। हरिद्वार से गंगा नदी में 10,336 क्यूसेक तथा नरौरा से 1,24,173 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी मिली है।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में हरदोई में 11.2 मिलीमीटर वर्षा भी दर्ज हुई है। गंगा के साथ रामगंगा और गर्रा नदियों के जलस्तर तथा विभिन्न बैराजों से आ रहे पानी पर सिंचाई विभाग की नजर बनी हुई है। विशेष रूप से राजघाट में जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर होने के कारण तटवर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता जरूरी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button