जौनपुर की बेटी शिवानी यादव अब संभालेंगी जज की कुर्सी

जन एक्सप्रेस / जौनपुर : यूपी पीसीएस (जे)-2022 का परिणाम घोषित होते ही जौनपुर खुटहन थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी अनिल यादव जज की भांजी शिवानी का भी चयन पीसीएस जे की परीक्षा में हुआ है। शिवानी ने इण्ट में 74वीं रैंक हासिल कर अपनें नाना नानी के सपनों को पूरा कर दिखाया, दरअसल शिवानी यादव के नाना नानी का सपना था की बेटे की तरह जज बने नातिन, नाना कपिल देव रिटायर ग्राम विकास अधिकारी रहे और नानी श्याम लली प्रिंसिपल से रिटायर है। शिवानी की माँ एक हाउस वाइफ है जिन्होंने पूरा घर सम्भाला और पढ़ने के लिये बेटी का भरपूर सहयोग किया और पिता वकील के साथ साथ अच्छे बिजनेसमैन है। शिवानी यादव नें हाई स्कूल इंटर सनबीम वाराणसी से प्रथम डिविसन एलएलबी एल एल एम इलाहाबाद से फर्स्ट क्लास इलाहाबाद से तैयारी की और जीत की बुलंदी पर पहुंच हाशिल की। शिवानी अपनी शिक्षा का श्रेय जज मामा अनिल यादव के साथ नाना नानी व माता पिता को दिया है शिवानी की इस सफलता से गांव लोगो में खुशी है घर पर बधाई देने वालो की भीड़ लगी हुई है।






