चित्रकूट

चित्रकूट में अध्यक्ष पद के लिए 69 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

  • चित्रकूट में नामांकन के लिए आखिरी दिन उमड़ी प्रत्याशियों भीड़

 

  • भाजपा, कांग्रेस व बसपा के अधिकृत प्रत्याशियों ने नामांकन में दिखाई ताकत

 

जन एक्सप्रेस संवाददाता | चित्रकूट

निकाय चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में अंतिम दिन दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों ने पूरे दमखम के साथ पर्चा दाखिल किया है। चित्रकूट जिले की एक नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 69 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। कर्वी नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद में कुल 14 नामांकन , मानिकपुर नगर पंचायत में 13 नामांकन, राजापुर नगर पंचायत में 14 नामांकन और मऊ नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के सबसे ज़्यादा कुल 28 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। वहीं तीनों नगर पंचायत और एक नगर पालिका में सभासद के लिए कुल 430 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।आखिरी दिन नामांकन के लिए प्रत्याशियों की भारी भीड़ रही। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा नामांकन स्थल पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

चित्रकूट जिले में सोमवार को नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन काफी गहमागहमी रही। अब तक के सभी दिनों में सोमवार को नामांकन के लिए सर्वाधिक भीड़ उमड़ी। न केवल भाजपा, कांग्रेस व बसपा प्रत्याशियों की ओर नामांकन किए गए,बल्कि विभिन्न दलों के बागी व निर्दल उम्मीदवारों ने भी पर्चा दाखिल किया। चित्रकूट के तीन नगर पंचायत व एक नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद के लिए प्रत्याशियों ने पूरी दमखम के साथ नामांकन किया। प्रत्याशियों ने बाकायदा जुलूस निकालकर अपनी ताकत का एहसास कराया। तहसील कार्यालय परिसर के अलावा बाहर भी पूरे दिन चहल पहल बनी रही। बीच-बीच जिंदाबाद के नारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। इसके साथ निकाय चुनाव में नामांकन पत्रों के जमा करने की तिथि खत्म हो गई है। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button