उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद पुलिस ने खोली 89 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट, 400 गुंडा तत्वों को किया चिन्हित

फिरोजाबाद। शासन की अपराधियों पर जीरों टॉलरेन्स की नीति के तहत अपराध एवं अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के क्रम में फिरोजाबाद पुलिस ने गुरुवार को विगत 10 वर्षों में गौकशी, आतंक, माफिया, अवैध शराब, खनन आदि श्रेणी के कुल 89 अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट (एच.एस.) खोलने की कार्यवाही की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में जनपद के समस्त हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को चैक कर उनकी लोकेशन अक्षांस देशांतार वाइज फीडिंग की जा रही है। समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि जनपद में विगत 10 वर्षों में गौकशी, आतंक, साम्प्रदायिक आन्दोलनकारी, पीएफआई, विशेष रुप से माफिया, लुटेरे, चैन स्नैचर, चोर, नकबजन श्रेणी के अपराधियों की एच.एस. खोलने के आदेश दिये गये थे।

इसी क्रम में थाना उत्तर से 10, थाना दक्षिण से 05, थाना रसूलपुर से 04, थाना रामगढ से 16, थाना मटसैना से 08, थाना लाइनपार से 08, थाना शिकोहाबाद से 12, मक्खनपुर से 01, थाना खैरगढ से 03, थाना सिरसागंज से 02, थाना नसीरपुर से 01, नगला खंगर से 02, थाना जसराना से 03, थाना एका से 01, थाना फरिहा से 02, थाना टूण्डला से 07, थाना रजावली से 03, थाना नगला सिंघी से 01 कुल जनपद में 89 अपराधियों के विरुद्ध नई हिस्ट्रीशीट खोलकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

वही पुराने हिस्ट्रीशीटरो को चैक कर उनके अक्षांस एवं देशांतर की फीडिंग भी करायी जा रही है। अपराध एवं अपराधियों पर लगाम लगाने हेतु एक विशेष अभियान के तहत 400 गुन्डा बडे अपराधियों को चिन्हित कर गुन्डा, गैंगस्टर, एनएसए की कार्यवाही भी की जायेगी। किसी भी अपराधी को कतई बख्शा नही जायेगा।

एसएसपी का कहना है कि अपराधी अपराध का रास्ता छोड़ दे अन्यथा उन्हे अपना सारा जीवन जेल की सलाखों के पीछे बिताना होगा जिसका खामियाँजा आपके परिवार को भी भुगतना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button