देश

इसका चुनाव में कोई असर नहीं, कानून के तहत होगी कार्रवाई : CM येदियुरप्पा

नई दिल्ली: कर्नाटक के हासन से सांसद और जेडीएस उम्मीदवार प्रज्ज्वल रेवन्ना फिलहाल काफी विवादों में छाए हुए हैं। कांग्रेस चुनावों में अश्लील वीडियो कांड को भुनाने में लगी हुई है तो वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता ने अलग ही दावा कर दिया है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि यह मामला चुनावों में हमें प्रभावित नहीं करेगा। अश्लील वीडियो मामले में रेवन्ना के खिलाफ कानून अपने हिसाब से कार्रवाई करेगा।

कांग्रेस सिर्फ फिजूल की बात कर रही है
सोमवार को एक साक्षात्कार में येदिरुप्पा ने रेवन्ना के सवाल पर कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। जांच चल रही है। विशेष जांच दल गठित किया गया है। कानून अपना काम कर रही है। इसका चुनाव में कोई असर नहीं पड़ने वाला है। मामले में भाजपा और पीएम मोदी पर कांग्रेस की टिप्पणियों पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मूर्खता है। कैसे पीएम या फिर कोई व्यक्ति इसके लिए जिम्मेदार होगा। जांच हो रही है, होने दीजिए। कांग्रेस सिर्फ फिजूल की बात कर रही है क्योंकि उन्होंने उम्मीद खो दी है कि वे राज्य की तीन-चौथाई सीटें भी नहीं जीत सकते हैं।

एनडीए 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा
साक्षात्कार में उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा। वहीं, कांग्रेस का देशभर में 50 सीटें जीतना भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हम 28 में से कम से कम 25 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि केवल वोक्कालिगा ही नहीं, लिंगायत, एससी और एसटी सभी लोग पीएम मोदी और केंद्र सरकार के काम से संतुष्ट हैं इसलिए वे भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button