उत्तर प्रदेशचित्रकूट

प्राकृतिक व पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धति अपनाएं किसान : डॉ प्रभाकर सिंह

अरछा बरेठी गांव में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर हुई कृषक गोष्ठी

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट। (हेमनारायण हेमू):विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा पहाड़ी विकास खंड के अरछा बरेठी गांव में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी एवं स्व. शिवबालक यादव जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक किसान संगोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के पदाधिकारी एवं ग्रामीणों ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर नमन किया। छोटे-छोटे बच्चों को कॉपी पेन देकर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदाकिनी नदी के तट पर आयोजित बैठक में नदी संरक्षण, जल स्वच्छता एवं भावी पीढ़ी के लिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. प्रभाकर सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती, कम लागत में अधिक उत्पादन एवं रजाई खेती (मल्चिंग तकनीक) के महत्व के बारे में जानकारी दी और किसानों को आधुनिक व पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया।
वहीं समाजसेवी शंकर प्रसाद यादव ने किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम जनसहभागिता का सशक्त उदाहरण बना।कार्यक्रम में विकास पथ सेवा संस्थान के लवलेश सिंह श्याम सुंदर यादव ओमप्रकाश बसंत गौरव रामकिशोर वर्मा सरजो प्रसाद देशराज लक्ष्मी जानकी शरण यादव धर्मेंद्र सिंह यादव नीरज,मीरालाल रविंद्र सविता गोरेलाल तिवारी जयलाल फूलचंद नामदेव चुक्का निषाद चुनड़ चुकी राम मोतीलाल संगीता कलावती सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहकर आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, जल संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button