देश

प्रेमिका के पति पर गोली चलानेवाला प्रेमी सहित दो गिरफ्तार

गिरिडीह । बिरनी प्रखंड के बरवाचातर में बीते शुक्रवार को हुए गोलीकांड में बिरनी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में संलिप्त सद्दाम अंसारी एवं उमेश पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

एसडीपीओ नौशाद आलम ने मंगलवार को बताया कि रब्बानी अंसारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर सद्दाम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने दो अन्य साथियों की संलिप्तता बताई, जिसके आधार पर आरोपित उमेश पासवान को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि एक जिंदा गोली, दो खोखा, दो जिंदा बम एवं दो मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।

उन्होंने बताया कि बरवाचातर निवासी रब्बानी अंसारी की पत्नी से तैतरीया सलैयडीह निवासी सद्दाम अंसारी का प्रेम चल रहा था। बाद में रब्बानी की पत्नी ने अपने पति को तलाक देकर मायके चली गई। तलाक के कुछ दिनों बाद 12 मई की रात प्रेमी सद्दाम अंसारी व उसके भाई निजाम अंसारी ने प्रेमिका के पति रब्बानी अंसारी के घर में घुसकर तीन राउंड फायरिंग कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button