देश

झारखंड: बस पलटने से दो की मौत, 18 घायल

चतरा। झारखंड के चतरा जिले में शनिवार दोपहर एक बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि घटना दोपहर करीब एक बजे सदर थाना क्षेत्र के चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर संघरी घाटी की है जब बस चतरा से कुंडा जा रही थी।

मृतकों की पहचान परशुराम सिंह (45) और रेखा कुमारी (17) के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि घायल लोगों को सदर अस्पताल ले जाया गया। घायलों में अधिकतर कॉलेज छात्र हैं जो चतरा शहर से बीए प्रथम ‘सेमेस्टर’ की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button