दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा क्यो हुए सीएम रेखा गुप्ता पर हमला

जन एक्सप्रेस/नई दिल्ली : दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमले की वजह का खुलासा हो गया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी राजेश खिमजी को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। हमले की मुखिया वजह अब सामने आई है। पढ़िए रिपोर्ट।दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले की वजह सामने आ गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि आरोपी राजेश खिमजी सीएम के पास आया था किसी आरोपी को जेल से छुड़वाने की फरियाद लेकर पहुंचा था। आरोपी राजेश गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। पुलिस अभी जांच कर रही है पुलिस आरोपी के दस्तावेजों की जांच कर रही है। हालांकि अभी यह सामने नहीं आया है कि आरोपी किसे छुड़वाने की बात कर रहा था और उससे उसका क्या रिश्ता था।बता दें कि 20 अगस्त की सुबह सीएम रेखा गुप्ता अपने अवास पर जनसुनवाई कर रहीं थीं। तभी फरियादी के रूप में राजेश भाई खिमजी शिकायती पत्र लेकर वहां पहुंचा। पहले उसने शिकायती पत्र लहराया, फिर चिल्लाया और अचानक सीएम रेखा गुप्ता पर हमला बोल दिया। घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई।






