उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़.राज्य खबरें

बाइक सवार व्यापारी ने दी अज्ञात को लिफ्ट, जेब काट तीस हजार निकाले

जन एक्सप्रेस \प्रतापगढ़: जिले के नगर कोतवाली थाना इलाके में बाइक सवार एक व्यापारी को रोककर दो अज्ञात व्यक्तियों ने लिफ्ट मांगी। व्यापारी ने एक व्यक्ति को बैठा लिया। कुछ दूर पर युवक उतर कर चला गया। बाद में व्यापारी को पता चला कि उसकी जेब कट चुकी है। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
जिले के नगर कोतवाली थाना इलाके के पल्टन बाजार निवासी जय शंकर बीते मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे पैसे का तगादा करने चिलबिला के समीप सोनावां गया था। जहां से सुनील कुमार मौर्या से अपना पैसा तीस हजार रुपये लेकर अपनी बाइक से वापस आ रहा था कि ओवर ब्रिज चिलबिला पर एक लाल रंग की बाइक लिये दो व्यक्ति खड़े थे जिन्होने प्रार्थी को रोककर कहा कि पुल के आगे पेट्रोल पम्प पर इनको छोड दो वहाँ एम्बुलेन्स खड़ी है। जयशंकर की बाइक पर उनमें से एक व्यक्ति चटाई लेकर बैठ गया और आगे पुल के नीचे पेट्रोल पम्प पर उतर गया। उसे उतारकर जैसे ही जयशंकर सई पुल के पास पहुँचा तो देखा कि उसके पैंट की दाहिनी जेब कटी थी और उसमें रखा उसका पूरा पैसा तीस हजार गायब था। वह तत्काल वापस पेट्रोल पम्प पर आया और वहाँ मौजूद लोगों से पूछा किन्तु सभी ने अनभिज्ञता जताई और वहाँ वह व्यक्ति भी नहीं दिखाई दिया। पीड़ित ने नगर कोतवाली थाने पर मामले की सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button