उत्तराखंड

बड़कोट के युवा पर्वतारोही आशुतोष राणा ने 7,120 मीटर ऊंचा माउंट त्रिशूल फतह कराया

जन एक्सप्रेस/ बड़कोट: उत्तराखंड की यमुना घाटी के लिए गर्व की बात है कि बड़कोट निवासी युवा पर्वतारोहण गाइड आशुतोष राणा ने 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल के सफल पर्वतारोहण अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह अभियान 1 जून से 22 जून तक संचालित किया गया, जिसमें 20 जून को दल ने सफलतापूर्वक शिखर पर पहुंचकर तिरंगा फहराया।

इस पर्वतारोहण अभियान का आयोजन Parvat Exploration द्वारा किया गया, जबकि अभियान को ONGC का प्रायोजन प्राप्त था। अभियान में बड़कोट (यमुना घाटी) के आशुतोष राणा और भुक्की गंगा घाटी के सौरभ रावत ने क्लाइम्बिंग गाइड की जिम्मेदारी निभाई। अभियान दल का नेतृत्व भी सौरभ रावत ने किया।

अभियान के सदस्य नीरज पटेल, जो गुजरात के गांधीनगर निवासी एवं ONGC के कर्मचारी हैं, ने दोनों अनुभवी गाइडों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पर्वतारोहण पूरा किया।

अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि 20 जून को सुबह 10:40 बजे मिली, जब टीम ने 7,120 मीटर ऊंची माउंट त्रिशूल चोटी पर पहुंचकर तिरंगा फहराया और सफल शिखर विजय हासिल की।

इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया कि उत्तरकाशी और यमुना घाटी के पर्वतारोही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और दक्षता का लोहा मनवा रहे हैं। क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने आशुतोष राणा एवं पूरे अभियान दल को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button