देश
मुख्यमंत्री ने 632 युवाओं को जारी किए नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़ । हरियाणा के सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में जरूरत के अनुसार तत्काल मैनपावर की आवश्यकता को पूरा करने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से अनुबंध आधार पर नियमित अंतराल पर नियुक्तियां हो रही हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने जन्म दिवस पर विभिन्न विभागों में लगभग 896 व्यक्तियों को जॉब ऑफर भेजे हैं। इनमें से 632 युवाओं को तुरंत प्रभाव से डिपलोएमेंट लेटर जारी कर दिए गए हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने एचकेआरएनएल के माध्यम से दी जाने वाली नौकरियों में भी पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। आज भेजे गए जॉब ऑफर में 136 फायरमैन/ड्राइवर, 117 एनालिस्ट एसोसिएट, 106 आयुष योगा सहायक, 86 ईआरवी ड्राइवर, 64 लेबोरेट्री सुपरवाइजर, 41 आर्ट एजुकेशन सहायक इत्यादि शामिल हैं।






