उत्तराखंडनई टिहरी

पांच सदस्यीय प्रशिक्षु पीसीएस दल ने जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

जिला संवाददाता – जोत सिंह बगियाल

जन एक्सप्रेस/नई टिहरी : ‎प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों के पांच सदस्यीय दल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों का परिचय प्राप्त करते हुए उनके प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ‎दल में प्रशिक्षु पीसीएस सहायक आयुक्त जीएसटी, राज्य कर विभाग पवन कुमार वित्त अधिकारी व कोषाधिकारी डॉ. ज्योति बोहरा, पुलिस उपाधीक्षक ,गोविंद पांडे, सहायक नगर आयुक्त सुश्री सुनाक्षी रावत तथा सहायक आयुक्त जीएसटी, राज्य कर विभाग सुश्री नंदिनी तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button