देश

आदिवासी महिला के राष्ट्रपति बनने को TMC नहीं पचा पा रही

मंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता अखिल गिरी की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जताई है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि वे (टीएमसी) इस तथ्य को पचा नहीं पा रहे हैं कि एक आदिवासी महिला अब भारत की राष्ट्रपति है। बीजेपी इसकी कड़ी निंदा करती है। हम सुनिश्चित करेंगे कि उनका (टीएमसी नेता अखिल गिरि) भंडाफोड़ हो। अर्जुन मुंडा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम महिला हैं और उनके कैबिनेट के एक मंत्री ने हमारे आदिवासी राष्ट्रपति पर ऐसी अभद्र टिप्पणी की है। यह हमारी अंतरराष्ट्रीय पहचान को भी प्रभावित करता है।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि पश्चिम बंगाल सरकार आदिवासी समुदायों को परेशान करना जारी रखेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी घोर निंदनीय है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को ऐसे नेता को तुरंत अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए और इस तरह की टिप्पणियों के लिए देश के सामने माफी मांगनी चाहिए। उन्हें स्पष्टीकरण देना चाहिए।

नंदीग्राम में पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता अखिल गिरी एक वीडियो में कहते हुए नजर आते है कि ‘हम किसी को उसके रूप-रंग से नहीं आंकते, हम राष्ट्रपति (भारत के) के पद का सम्मान करते हैं।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button