अनिल अध्यक्ष तो त्रिवेणी बने मंत्री बने

जन एक्सप्रेस/सुइथाकला। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय डेहरी सुइथा कला में बुधवार को उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में मंडल अध्यक्ष डॉ संतोष तिवारी कहा कि सभी अध्यापकों की जिम्मेदारी है कि गुणवत्ता पर ध्यान दे,संगठन में कार्य कर्ता का सम्मान संगठन का सम्मान है,संगठन के पीछे त्याग और चारित्र्य है तो लोग सम्मान करेगें यह आत्मविश्वास कार्य कर्ता में होना चाहिए। सरंक्षक सत्य प्रकाश पांडेय (राष्ट्र पति पुरस्कार विजेता) ने भी अपना विचार व्यक्त किया कहा कि संगठन सहयोग से चलता है।
जिला मन्त्री डॉ मनीष सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने कार्यों से पहचान बनाते है,विद्यालय समय से पहुँच कर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दे और शिक्षक हित में आने वाली समस्याओं के लिए संगठन हमेशा तत्पर है। जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि हमारा प्रयास चिड़ियों जैसा हो कि हम संगठन के कार्यों को करते रहे व हमेशा प्रयत्न शील रहे। संयुक्त मंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने अपना विचार व्यक्त किया।
गोष्ठी में निर्विरोध अनिल कुमार चौधरी अध्यक्ष, व त्रिवेणी विन्द मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह,कोषाध्यक्ष चन्दन वरन वाल,विवेक यादव ,नरेन्द्र,उपाध्यक्ष,अनिल संगठन मंत्री, लक्ष्मी प्रताप ,रविन्द्र प्रताप,संयुक्त मन्त्री,विनोद सिंह आय व्यय निरीक्षक, चुने गए। चुनाव अधिकारी शैलेष चतुर्वेदी, पर्यवेक्षक अच्छेलाल चौधरी उपस्थित रहे। अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद,बौद्ध मुनि जी ने किया।गोष्ठी में संजय सिंह,मनोज सिंह,हनुमान प्रसाद प्रजापति, डॉ सुधाकर सिंह, राजेन्द्र कुमार,अमर नाथ यादव,अनिल कुमार,आदि शिक्षक उपस्थित रहे।संचालन संतोष कुमार ने किया।
यह भी पढ़े:-






