उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

डॉ. रामविलास वेदांती के निधन पर शोक सभा का आयोजन

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़: जिले में सोमवार को भाजपा कार्यालय में राम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार व पूर्व भाजपा सांसद राम विलास वेदांती के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव की अगुवाई में आयोजित शोक सभा को सम्बंधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा की रामविलास वेदांती एक प्रखर वक्ता के साथ ही अपने निर्णय पर अडिग रहने वाले व्यक्ति थे। डॉ. रामविलास वेदांती एक ऐसे राजनेता थे जिन्होंने हमेशा धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए आवाज उठाई। उनका जीवन राम मंदिर आंदोलन और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। इस पर उन्होंने कई संस्मरण की चर्चा की। जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि राम मंदिर आंदोलन में 25 बार गिरफ्तारी देने वाले रामविलास वेदांती का आकस्मिक निधन मध्य प्रदेश की धरती पर हुआ यह भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक सभा का संचालन जिला महामंत्री राजेश सिंह ने किया। शोक सभा में प्रमुख रूप से राजेश मिश्रा, अनुराग मिश्रा, पंकज सिंह, संतोष सिंह, मुदित सिंह, रजत सक्सेना, आशीष जायसवाल, राघवेंद्र शुक्ला व साधु दुबे समेत काफी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button