मनोरंजन

अमिताभ बच्चन की तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में हुए थे एडमिट…

मुंबई। बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन की तबियत खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिग बी की एंजियोप्लास्टी की गई है। इसी बीच बिग बी ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- आपका हमेशा आभार। उनके इस ट्वीट से कयास लगाया जा रहा कि उन्होंने सर्जरी के बाद शुभचिंतकों का आभार जताया है।

अमिताभ बच्चन अस्पताल में ही हैं। उन्हें अभी डिस्चार्ज नहीं किया गया है। इस मामले पर अभी परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल डॉक्टर की टीम की निगरानी में अमिताभ बच्चन का उपचार जारी है।

आपको बता दें कि 2022 में कौन बनेगा करोड़पति 14 की शूटिंग के दौरान भी अमिताभ बच्चन के पैर की नस एक मेटल के टुकड़े से कट गई थी। सेट पर उनके काफ मसल से खूब खून बहा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन के पास कईं प्रोजेक्ट्स हैं। वे जल्द ही प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अहम रोल प्ले करते नजर आएंगें। बिग बी की आखिरी रिलीज फिल्म टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन संग ‘गणपत’ थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button