मनोरंजन
आयुष्मान खुराना का पहला गाना ‘अख दा तारा’ रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना ने वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ अपना पहला गाना ‘अख दा तारा’ रिलीज कर दिया है। आयुष्मान खुराना ने अपना नवीनतम सिंगल, ‘अख दा तारा’ रिलीज किया है, जो वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ उनका पहला सहयोग है।
गाना ‘अख दा तारा’ में आयुष्मान खुराना एक लवर के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो ब्रेकअप के बाद की स्थिति को दिखा रहा है। वे एक लवर के मनोभावों जैसे उपेक्षा, गुस्सा, निराशा, सौदेबाजी और स्वीकृति को जाहिर कर रहे हैं।






