दिल्ली/एनसीआर

इंडी गठबंधन चार जून को सरकार बनाएगा-मुख्यमंत्री केजरीवाल

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए दावा किया कि चार जून को इंडी गठबंधन 300 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगा।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण पूरा हो चुका है। जनता के रूझान से स्पष्ट है कि केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता से जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि कई लोगों ने सर्वे किया है जिसमें इंडी गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। इंडी गठबंधन देश को साफ सुथरी सरकार देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

आगे उन्होंने भाजपा नेता अमित शाह और योगी आदित्यनाथ की दिल्ली में चुनावी रैली में दिए बयानों को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमित शाह कहते हैं कि आम आदमी पार्टी को सपोर्ट करने वाले पाकिस्तानी हैं। यह अहंकार बोल रहा है। केजरीवाल ने कहा कि योगी आदित्यानाथ भी कल दिल्ली आए थे और मुझे गालियां दी। केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह तो आपको मुख्यमंत्री पद से हटाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। आप उनसे निपटें हमें गाली देने से क्या मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सोमवार को अमित शाह दिल्ली आए थे। उनकी सभा में 500 से भी कम लोग थे। शाह ने देश के लोगों को गाली देने का काम किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सपोर्टर पाकिस्तानी हैं। मैं पूछना चाहता हूं दिल्ली के लोगों ने 56 प्रतिशत वोट व 62 सीट देकर सरकार बनाई है। क्या दिल्ली के लोग पाकिस्तानी हैं। पंजाब के लोगों ने 117 में से 92 सीट देकर सरकार बनाई है। क्या पंजाब के लोग पाकिस्तानी हैं। गुजरात के लोगों ने 14 प्रतिशत वोट दिया। क्या ये लोग पाकिस्तानी हैं। गोवा के लोगों ने हमें प्यार और सहयोग दिया क्या ये लोग पाकिस्तानी हैं। पंचायत के चुनावों में देश के कई राज्यों में पार्षद मेयर व अन्य पद पर चुना है क्या ये लोग पाकिस्तानी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button