संध्या थिएटर मामले में चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने पहुंचे Allu Arjun

जन एक्सप्रेस/ लखनऊ: हैदराबाद के संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने पहुंच गए हैं। allu arjun के साथ इस वक्त उनके पिता अल्लू अरविंद और चाचा चंद्रशेखर रेड्डी भी मौजूद हैं। फिलहाल, अल्लू अर्जुन से एसीपी रमेश और सीआई राजू की निगरानी में पूछताछ हो रही है। फिलहाल चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में अब पुलिस ने अभिनेता अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए बुलाया है।
अल्लू अर्जुन से हो रही पूछताछ
अल्लू अर्जुन से यह सवाल पूछे जा सकते हैं कि, थिएटर में आने की सूचना आपने किसे दी? रोड शो के लिए किसी से अनुमति ली है या नहीं? क्या आपको किसी ने नहीं बताया कि परमिशन रिजेक्ट कर दी गई थी? इसके अलावा कुछ सवाल यह भी है। आपके परिवार के कौन से सदस्य थिएटर में आते हैं? क्या आप नहीं जानते थे कि जब आप थिएटर में थे तब रेवती की मौत हो गई थी? क्या यह सच नहीं है कि एसीपी और सीआई आपसे मिले थे? आपके साथ कितने बाउंसर आए? आप कहां से आए थे?
फैन्स पर हमला करने वाले बाउंसरों की जानकारी क्या है? प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपने जो कहा, उसका मतलब क्या है? आपको एक महिला की मौत के बारे में कब पता चला? क्या यह सच नहीं है कि आप 2:45 बजे थिएटर में थे? 850 मीटर का रोड शो क्यों किया? जाते वक्त दोबारा नमस्ते क्यों करना पड़ा? इसके अलावा कुछ और सवाल भी हैं, जो उनसे किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़े:-






