
जन एक्स्प्रेस/ उत्तराखंड : बिजली का बिल समय से न जमा करने की लापरवाही को देखते हुए नाराज बिजली निगम ने 3200 से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। बिजली विभाग की ओर से बकाया बिल जमा करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को ऊर्जा निगम की 40 टीमों ने शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक अभियान चलाया। इस दौरान बकाया बिल की बढ़ोत्तरी को देखते हुए ऊर्जा निगम ने रामनगर डिविजन में एक पूरी गली की बिजली सोमवार को बंद कर दी।
जो भरेगा बिल उसे मिलेगी बिजली ,32 लाख से अधिक कनेक्शन कटे
जिला पंचायत पर 24 लाख रुपये बिजली बिल बकाया है। जिसके बाद अब विद्युत विभाग ने बकाया वसूली के लिए कड़े कदम उठाने की तैयारी कर ली है। सोमवार के दिन बिजली का बिल जमा न करने पर ऊर्जा निगम ने रामनगर डिविजन में एक पूरी गली की बिजली को बंद कर दिया गया । केवल दो लोगों को अलग से केबल डालकर सप्लाई दी गई। बिजली निगम के सख्त आदेश के अनुसार जो भी समय से बिल का भुगतान करेगा केवल उन्ही को बिजली की सप्लाई दी जायेगी।
स्मार्ट मीटर लगने की तैयारी चालू
उत्तराखंड में अब स्मार्ट मीटर लगने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। जिससे लोगो को बिजली खपत की रियल टाइम जानकारी मिल सकेगी। जिससे वे बिजली का अपने हिसाब से उपयोग कर सकेंगे। हरिद्वार मंडल में 198000 स्मार्ट मीटर लगाए जाने का लक्ष्य है जिसके लिए प्रतिमाह 10 प्रतिशत मीटर लगाए जाने हैं।






