एडीएम सिटी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा सम्बंधित मासिक बैठक आहूत, सड़क दुर्घटनाओं के बाद प्रशासन की तंद्रा टूटी

जनएक्सप्रेस/गाजियाबाद : जनपद परिक्षेत्र में कल हुई सड़क दुर्घटना और पांच लोगों की मौत के बाद गाजियाबाद का जिला प्रशासन अब सक्रिय हो गया है। ट्रैफिक पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी को लेकर उठे सवाल के बीच जिला प्रशासन पहल करके यातायात संबंधी सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आहूत कर डाली।
मार्ग पर यातायात न हो प्रभावित
अपर जिलाधिकारी (नगर), गाजियाबाद गम्भीर सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गयी, जिसमें अपर जिलाधिकारी गाजियाबाद द्वारा जनपद में दुर्घटना घटित स्थलों पर दुर्घटनाओं के कारणों का सघनता से परीक्षण किया गया। समीक्षा बैठक में चिहिन्त अवशेष ब्लैक स्पॉट अधिकांशतः एन०एच०ए०आई० के स्वामित्व के है, मुख्यतः ब्लैक स्पॉट जो चिन्हित हुए उनमें मणीपाल हॉस्पिटल, सुन्दरदीप कॉलेज से सदभावना कट तक, कौशिक ढाबा एवं टोल उद्योग कुन्ज पर सडक सुरक्षा सम्बन्धित कार्य पूर्ण कराने के सम्बन्ध में एन०एच०ए०आई० द्वारा अवगत कराया गया कि प्रस्ताव की मुख्यालय से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है । अवशेष सुरक्षात्मक कार्य आगामी एक माह में पूर्ण करा दिये जायेगें। एन०एच०ए०आई० को निर्देशित किया गया कि एन०एच० एक्सप्रेसवे पर मार्ग के किनारे खडे होने वाले अवैध वाहनों के चालान किये जाये एवं उनकी सूची पुलिस एवं आर०टी०ओ० कार्यालय को भी उपलब्ध करायी जाये। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर आई०पी०एम० कट के पास वाहनों के निकलने हेतु कम से कम दो लेन का प्राविधान किया जाये एवं भोजपुर एवं अन्य टोल पर प्रवेश करने वाले दो पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से बन्द कराने के निर्देश दिये। बैठक में शिक्षाधिकारी खण्ड शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया गया कि स्कूलों में दो पहिया वाहन प्रयोग करने वाले समस्त विद्यार्थी द्वारा हेटमेट का प्रयोग किये जाने के उपरान्त ही स्कूल में प्रवेश कराया जाये। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सैक्टर-62 पर बने बस स्टॉप पर रूकने वाली बसों को व्यवस्थित तरीके से एक ही लेन में किया जाये जिससे कि मार्ग पर यातायात प्राभावित न हो।
शिक्षा विभाग एवं अन्य अधिकारिगण रहें उपस्थित
बैठक में जियाउददीन अहमद, ए०सी०पी० (ट्रैफिक), रामराजा, अधिशासी अभियन्ता, लो०नि०वि०, राहुल श्रीवास्तव, ए०आर०टी०ओ० (ए), मनोज कुमार मिश्रा, ए०आर०टी०ओ०-2, अमित राजन राय, ए०आर०टी०ओ०-(प्रवर्तन), एस०पी० मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता, नगर निगम, राजीव कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, उमेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता, एन०सी०आर०टी०सी०, अंकुल कुमार, अधीक्षण अभियन्ता, एन०एच०ए०आई०. सीमा शिवहरे, ए०आर०एम०, उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम, डॉ० पंकज, स्वास्थ्य विभाग, महेन्द्र कुमार शर्मा, अध्यक्ष ट्रक चालक संघ, गौरव कौशिक, उपाध्यक्ष ट्रक बालक संघ, तेजपाल त्यागी, अध्यक्ष बस यूनियन, सतीश कुमार पाण्डे, शिक्षा विभाग एवं अन्य अधिकारिगण उपस्थिति रहें।






