उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं: अजय सिंह

जन एक्सप्रेस/शाहगंज/जौनपुर: विकास खण्ड सोंधी अन्तर्गत ब्लॉक स्तरीय खेल कूद महाकुंभ का आयोजन ग्राम सभा बड़ऊर के खेल मैदान में हुआ। खेल महाकुम्भ में स्कूली बच्चों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और दर्शकों का मनमोह लिया। प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों व मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर प्रदान कर किया गया सम्मानित

कबड्डी बालक वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय सोंगर विजेता व कम्पोजिट विद्यालय कयार के छात्र उपविजेता रहे, कबड्डी बालिका वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय मुड़ेला विजेता, कम्पोजिट विद्यालय कयार की छात्राएं उपविजेता रही। खो-खो में बालक वर्ग से विद्यालय कयार विजेता, श्री गणेशजी बालोद्यान उपविजेता, बालिका वर्ग से मुड़ेला विजेता, कयार उपविजेता रहे। दौड़ सौ मीटर बालक वर्ग से विकास अब्बोपुर प्रथम, देवा पखनपुर द्वितीय, बालिका वर्ग से प्रियांशी मुड़ेला प्रथम, खुशी द्वितीय। दौ सौ मीटर बालक वर्ग से कुलदीप अब्बोपुर, प्रिंस सहावै क्रमशः प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। लम्बी कूद बालक वर्ग से नितेश मनेछा प्रथम, अनुज कम्पोजिट विद्यालय तारगहना द्वितीय व बालिका वर्ग से खुशी मुड़ेला प्रथम, लक्षमी खलीलपुर द्वितीय रही। विजेत खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर प्रदान कर सम्मानित किया गया।

खेल कूद महाकुम्भ में बतौर मुख्य
अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी पियूष त्रिपाठी व खण्ड शिक्षा अधिकारी बसन्त कुमार शुक्ल ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज खेल के माध्यम से नित्य नए अवसर देश के युवाओं को मिल रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार खेलों का आयोजन कर प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका दे रही है। जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नही बस इसे निखारने की आवश्यकता है। इसके अलावा कार्यक्रम को खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी व खण्ड शिक्षा अधिकारी बसन्त कुमार शुक्ल ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button