उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य खबरेंलखनऊ

2008 और 2010 बैच के 27 IPS  अफसरों को मिलेगा आईएएस प्रमोशन

जन एक्सप्रेस/ लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 27 IPS अफसरों को अब आईएएस संवर्ग में प्रमोशन मिलने जा रहा है। ये प्रमोशन 2008 और 2010 बैच के अफसरों को मिलेगा, जिनके लिए विभागीय प्रोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक दिल्ली में हुई। इस बैठक में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के अलावा प्रदेश के उच्च अधिकारियों ने भी भाग लिया। इस मौके पर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल, प्रमुख सचिव नियुक्ति एम देवराज और विशेष सचिव नियुक्ति विजय कुमार ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

IAS प्रमोशन के लिए रिक्त 27 पद
यूपी में IAS प्रमोशन के लिए कुल 27 पद रिक्त हैं। विभागीय प्रोन्नति कमेटी की बैठक के बाद, इन 27 पीसीएस अफसरों को आईएएस संवर्ग में पदोन्नति मिलने का रास्ता साफ हो गया है। वर्ष 2008 बैच के सभी पीसीएस अफसरों को प्रमोशन मिलने की संभावना है, जबकि 2010 बैच के कुछ ही अफसरों को प्रमोशन मिलना तय माना जा रहा है। हालांकि, यदि इन अधिकारियों के खिलाफ कोई जांच लंबित नहीं है तो पदोन्नति प्रक्रिया पर कोई रोक नहीं लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button