UP POLICEउत्तर प्रदेशचित्रकूटटॉप न्यूज़ट्रेंडिंग

किशोरों के ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारे पर भड़की जनता

खुले मैदान में किशोरों की बातचीत के बीच गूंजे विवादित नारे, वीडियो से फैली सनसनी

जन एक्सप्रेस चित्रकूट: सदर कोतवाली क्षेत्र के नींबूहापुरवा गांव के पास एक वायरल वीडियो ने इलाके में हलचल मचा दी है। वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ नाबालिग किशोर कथित रूप से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया, जिससे मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया।
बताया जा रहा है कि यह घटना खोही क्षेत्र के निकट स्थित एक गांव की है। यहां खुले मैदान में कुछ किशोर

पुलिस की सख्ती, एक किशोर हिरासत में; जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल उपेंद्र सिंह, सीतापुर चौकी प्रभारी अनिल गुप्ता और खोही चौकी प्रभारी रमेश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कोतवाल उपेंद्र सिंह ने कहा, “वीडियो की जांच की जा रही है। सभी किशोर नाबालिग हैं, इसलिए जांच पूरी होने तक कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाज़ी होगी। हम मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं।”

ग्रामीणों में रोष, सोशल मीडिया पर बढ़ाई गई निगरानी

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई भ्रामक या भड़काऊ सामग्री फैल न सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button