
जन एक्सप्रेस तिलोई,अमेठी: अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे राजा का पुरवा गांव में सोमवार रात एक युवक की उसके ही घर के बाहर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले उसकी पत्नी को बंधक बनाया और फिर उसके सामने ही उसके पति बच्चन (27) को हथौड़े और कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया।
पत्नी मोनी ने बताया कि रात लगभग 2:30 बजे कुछ लोगों ने उसे दबोच लिया और उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने बच्चन पर हमला कर दिया। पहले हथौड़े से सिर पर वार किया गया, फिर कुल्हाड़ी और डंडों से ताबड़तोड़ प्रहार किए गए।
मोनी के मुताबिक, घटना से 2 घंटे पहले बच्चन का गांव के ही सुशील दुबे उर्फ पप्पू से धक्का मुख के साथ मारपीट हो गई थी इसके बाद सुशील दुबे और पप्पू पंडित ने अपने चार दोस्तों को बुलाया उनके साथ उसी रात दारू पार्टी की था। आरोप है कि सुलेमान, अल्ताफ, मोहर्रम अली, सलमान, सुशील उर्फ पप्पू और इस्लाम ने मिलकर यह हत्या की। सभी आरोपी नशे में धुत थे और बच्चन को जान से मारने की धमकी पहले ही दे चुके थे।मृतक की मां हमीदुन निशा ने कहा कि उनका बेटा सीधा-साधा और मेहनती था। वह गांव में आइसक्रीम बेचने का काम करता था। उसके तीन छोटे बच्चे और पत्नी अब बेसहारा हो गए हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।मृतक की मां ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि जिन लोगों ने मेरे बेटे को मार डाला, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी दी जाए।






