भूमि विवाद में मारपीट में पांच लोग घायल

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग अलग स्थानों पर जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी के दौरान हुई मारपीट में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में मंगलवार की देर शाम दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे में उक्त गांव निवासी 33 वर्षीय रोहित पत्नी विश्वनाथ,30 वर्षीय सुकला पत्नी रोहित कुमार,40 वर्षीय सीमा देवी पत्नी संतोष कुमार, गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मड़वा मोहीउद्दीनपुर गांव निवासी 26 वर्षीय अनुज पुत्र इन्दर प्रसाद को मामूली विवाद के चलते गांव के ही कुछ दबंगों ने लाठी डंडे से पीटकर कर घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं पीड़ित पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।






