उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

लाखो खर्च के बाद भी स्वच्छ पेजल के लिए तरस रहे ग्रामीण

शो पीस बना वाटर टैंक,जिम्मेदार लापरवाह

जन एक्सप्रेस /बस्ती: भयंकर गर्मी का मौसम से जनमानस बेहाल है, हर किसी को इस मौसम में शुद्ध पेयजल की आवश्यकता रहती है। शासन स्तर पर भी ग्रामीणों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए तमाम योजनाएं चालू की जाती है, जिसके लिए पैसा भी पानी की तरह बहाया जाता है।
स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई। लेकिन परियोजना प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित इस परियोजना की कोई सुधि लेने वाला नहीं है। परशुरामपुर विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत
भटिनिया में बनी पानी टंकी 2साल पूरा होने के बाद भी शुरु नहीं हो सका। दो ग्राम पंचायत को जोड़ने वाली पानी की टंकी ग्रामपंचायत भटिनिया और नगर बहेरा को जोड़ती है। लापरवाही का यह आलम है कि परियोजना कागज में कार्यपूर्ति और हैंडोवर को दो साल हो चुके है।लेकिन धरातल पर कार्यवाही शून्य है।
परियोजना के तहत लाखो रुपये की लागत से पानी टंकी का निर्माण करवाया गया।
लेकिन ग्रामीण स्वच्छ पेयजल के लिए तरस रहे हैं। वाटर टैंक हाथी का दांत साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ब्लाक से लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों तक से की, मगर किसी ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button