amethiउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

रावलिया मंझार में वृहद वृक्षारोपण महा अभियान का शुभारंभ

एक पेड़ माँ के नाम 2.0" के तहत हजारों पौधे रोपे गए

जन एक्सप्रेस/अमेठी: विकासखंड सिंहपुर के ग्राम रावलिया मंझार की वन भूमि में बुधवार को “वृक्षारोपण महा अभियान 2025” का भव्य शुभारंभ किया गया। “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस आयोजन में हजारों पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा एवं चिकित्सा राज्य मंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को पौधे भी वितरित किए और उन्हें पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दिलाया।इस विशेष अवसर पर विधान परिषद सदस्य श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह, अमेठी के नोडल अधिकारी राजेश कुमार, जिलाधिकारी श्री संजय सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्पणा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी सूरत पटेल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, ब्लॉक प्रमुख सिंहपुर अंकित पासी, तिलोई ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, जिला पंचायत सदस्य सहित क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान व सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत नीम, आम, पीपल, अर्जुन जैसे पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वयं पौधे लगाकर आम जनता को प्रेरित किया। राज्यमंत्री श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में भी एक मजबूत कदम है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
यह अभियान पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने वाली एक अनुकरणीय पहल के रूप में सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button