हमीरपुर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट 17 साल के युवक की दर्दनाक मौत
वहीं ट्रक ने ई रिक्शा को भी मारी टक्कर, सवारियां हुई जख्मी,सुमेरपुर पुलिस ने ट्रक और ड्राइवर को लिया कस्टडी में

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के सुमेरपुर में कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर गायत्री विद्या मंदिर स्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे फास्ट फूड बेच रहे ठेला मालिक अजीम की दर्दनाक मौत हो गई। सुमेरपुर पुलिस ने बताया कि करीब तीन बजकर 20 मिनट पर तेज रफ्तार ट्रक संख्या up 32 LN1251 की चपेट में आने से सड़क के किनारे खड़े फास्ट फूड के कस्बे के उंचाथोक निवासी 17 वर्षीय ठेला मालिक अजीम खान पुत्र अल्लादीन की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के साथ ही पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वही ट्रक ने एक ई रिक्शा में भी टक्कर मारदी, जिसमें बैठी सवारियां जख्मी हो गई, जिन्हें इलाज के लिये स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जबकि
पुलिस ने ट्रक चालक और ट्रक को अपनी कस्टडी में ले लिया है। सुमेरपुर पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जायगी।






