उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

राठ पुलिस ने कत्ल की वारदात को अंजाम देने वाले कातिल को किया गिरफ्तार

कातिल ने अपनी पत्नी से नाजायज ताल्लुक़ात के शक में फावड़े से काटकर दिया था वारदात को अंजाम

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर राठ के चिल्ली में 5 जुलाई को ट्यूबवैल में सोते वख्त हुये 68 साल के विजय बहादुर उर्फ बौरा बाबा के कत्ल की वारदात को अंजाम देने वाले गांव के ही 45 साल के कातिल विरेन्द्र राजपूत पुत्र रामेश्वर
को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गये कातिल ने मृतक को अपनी पत्नी से नाजायज ताल्लुक़ात के शक में फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज गुप्ता ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस ने अज्ञात कातिल के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या- 322/25 धारा-103(1) बी एन एस के तहत मामला दर्ज किया गया था, जबकि मामले की जांच के दौरान कातिल का नाम सामने आया था, तभी से पुलिस कातिल की तलाश सरगर्मी से तलाश कर रही थी, इसी बीच जानकारी मिली थी, कि कातिल बुन्देलखण्ड एक्स्प्रेस वे के पास देखा गया है, जानकारी पर पुलिस ने बुन्देलखण्ड एक्स्प्रेस वे के पास पहुंचकर कातिल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पकड़े गये कातिल की निशानदेही पर आला कत्ल फावड़े के साथ ही खून में सने कपड़े बरामद करने के बाद कातिल को अदालत में पेश कर दिया गया है। वही कातिल को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में खासतौर से प्रभारी निरीक्षक रामआसरे सरोज, एस आई विनेश गौतम, एस आई
शिवम दत्त, एसओजी प्रभारी एस आई सचिन शर्मा,हैड कांस्टेबल उमाशंकर शुक्ला, हैड कांस्टेबल विजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अतुल कुमार एसओजी, कांस्टेबल सुरेन्द्र मिश्रा एसओजी, कांस्टेबल शक्ति सिंह एसओजी, कांस्टेबल अतुल तिवारी एसओजी , कांस्टेबल अभिषेक राजपूत सहित कांस्टेबल मनोज शर्मा शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button