उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

65 शिकायतों में तीन का हुआ मौके पर निपटारा

हमीरपुर तहसील सदर में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

जन एक्सप्रेस/ हमीरपुर: उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के मद्देनजर जन समस्याओं और शिकायतों के दमदार बेहतर और वख्त पर निपटारे के लिये, तहसील सदर में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में फरियादियों की परेशानी और शिकायतें सुनीं गयीं।
समाधान दिवस में 65 फरियादी आये, जिनमें 3 शिकायतों का मौके पर बेहतरीन तरीके से निपटारा किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, आईजीआरएस पोर्टल से मिली शिकायतों का निपटारा करते वख्त इस बात का खास ख्याल रक्खें। कि आईजीआरएस से मिली शिकायतों के निपटारे के दौरान जो भी असंतुष्ट फीडबैक मिलते हैं, अधिकारी उन्हे अच्छे से पढ़ने के बाद गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना तय करें। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि जिन विभागों की शिकायतें उनके पास आई है उनके जमीनी मुआयने के बाद बेहतर तरीके से निपटारा कराया जाय।
इस मौके पर पुलिस कप्तान दिक्षा शर्मा, सीएमओ डॉ गीतम सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी ए०के० श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सदर के डी शर्मा, सहित अधिकारी सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button